{"_id":"5733808b4f1c1be14c919884","slug":"in-the-shadow-of-the-canal-to-water-issue-tail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में टेल तक पानी पहुंचाने का छाया रहा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में टेल तक पानी पहुंचाने का छाया रहा मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 12 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई बंधु की बैठक में भाग लेते संबंधित अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सिंचाई बंधु की बैठक में नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का मुद्दा छाया रहा। प्रगतिशील किसान रणविजय सिंह ने निचली गंगा नहर में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है। डीघ रजबहा, सुजानपुर और खखरेरू रजबहा में गेहूं की फसल की पांच साल की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल की पहली, दूसरी और तीसरी सिंचाई में मुख्य नहर में छह-छह सप्ताह लगातार चलाया जाए। तभी कानपुर के बिधनू से कौशांबी तक नहर में पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल की अध्यक्षता में सिंचाई बंधु की बैठक हुई। निचली गंगा, रामगंगा नहर, बिजली विभाग और नलकूप खंड के अधिशासी अभियंताओं ने किसानों की समस्या सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। किसानों ने धान की फसल में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और रोस्टर के अनुसार 14 से 16 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है। इस मौके पर प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, रंजीत सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि राकेश तिवारी, निचली गंगा नहर अधिशासी अभियंता वैभव सिंह, रामगंगा नहर के अधिशासी अभिंयता ओपी चौधरी, नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता एके सिंह, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरडब्लू पॉल व वीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन