फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In the investigation before sending to jail Turned out to be Corona, 9 active cases

Fatehpur News: जेल भेजने से पहले हुई जांच में निकला कोरोना, 9 सक्रिय केस

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
In the investigation before sending to jail
Turned out to be Corona, 9 active cases
फोटो20- बिना मास्क के मरीजों का इलाज करते डॉक्टर।
विज्ञापन

- कोरोना के तीन नए मिले मरीज, कोविड की गाइड लाइन का नहीं हो रहा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोरोना के चार दिनों से लगातार केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को एक साथ तीन नए केस मिले। इससे पहले गुरुवार को भी तीन कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके पहले हर दिन एक-एक कोविड पॉजिटिव मरीज मिलता रहा है। इस तरह से अब तक 9 सक्रिय केस हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
जेल भेजने से जिला अस्पताल में पहले एक व्यक्ति की कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट आने पर कोरोना संक्रमित निकला। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला भी कोविड पॉजिटिव निकली। किशनपुर निवासी एक व्यक्ति जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचा था। उसका कोरोना टेस्ट किया गया। वह भी कोविड पॉजिटिव निकला। एक दिन में तीन-तीन कोनोना पॉजिटिव मिलने से कोरोना की दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

22 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक 14 से अधिक केस मिल चुके हैं। 5 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में कुल 9 सक्रिय केस हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य प्रशासन गंभीर नहीं है। डॉक्टर ही बिना मास्क के मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में कोविड की गाइड लाइन का ही पालन नहीं किया जा रहा है। कोविड प्रभारी केके सिंह ने बताया कि कोरोना बढ़ रहा है। इससे निपटने के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वहीं, डिप्टी जेलर अंजनी कुमार राय ने बताया कि जेल के अस्पताल के कोरोना वार्ड में कोविड मरीज को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
500 से अधिक टेस्टिंग
जिला अस्पताल में कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। आरटीपीसीआर और एंटीजन दोनों मिलाकर 500 से अधिक जांचें की जा रही हैं। इससे पहले टेस्टिंग की संख्या 100 तक थी। यह टेस्टिंग सभी सीएचसी और पीएचसी में भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed