फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In the chaos of the festival events, six killed, several injured

त्योहार में हादसों से कोहराम, छह जान गई, कई घायल

Wed, 02 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the chaos of the festival events, six killed, several injured
पहुर के पास दुर्घटनास्थल पर लगी भीड़ व पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
 जिले में त्योहार पर अलग-अलग हादसों में कुल छह लोगों की जान चली गई। कई घायल हाल में अस्पताल में भर्ती हैं। ज्यादातर हादसे हाईवे मार्ग पर हुए हैं। खास बात यह भी रही कि जिन बाइक सवारों के एक्सीडेंट हुए, वे हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी देशराज का बेटा नौरंग उर्फ गोलू (20) गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी गयापाल(मामा) और रिश्तेदार उधम पाल के साथ बाइक से हथगाम बहन के घर गया था। सोमवार को लौटते समय सातमील के पास ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई। नौरंग की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार घायल हो गए। इसी दौरान थरियांव थाने के बिलंदा निवासी बाइक सवार महेश भी हादसे की चपेट में आ गए। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद गड्ढे में फंस गया था। इसी वजह से बाकी लोग बच गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी राजाराम पासवान का बेटा सुरेश पासवान (26) रविवार की रात कस्बा गया था। लौटते वक्त कंधई का पुरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से पेड़ से टकरा गया। पीएचसी में हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां सिर में चोट के चलते मौत हो गई।  
विज्ञापन


चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुगलरोड हाईवे पर मंगलवार दोपहर 11 बजे बकेवर की ओर जा रही डीसीएम पहुर गांव के पास ब्रेकर पर उछल गई। डीसीएम का केबिन हिस्सा बीच से टूटकर लटक गया। बेकाबू डीसीएम ने फतेहपुर 12 वाहिनी पीएसी में तैनात जवान यशवंत सिंह के बाइक सवार बेटे अमित यादव (28) और उसके  बड़े भाई अभिषेक को कु चल दिया। डीसीएम ने इसके बाद साइकिल सवार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी महावीर कछवाह को टक्कर मारी और फिर डीसीएम कार में जा भिड़ा। कार में बैठे पहुर गांव निवासी अनिल व उनकी पत्नी गोल्डी, साली पिंकी, रिश्तेदार शाहजहांपुर गांव की रेनू, पहुर के मनमाधव गुप्ता घायल हो गए। बाइक सवार पीएसी जवान के बेटों और साइकिल सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अमित यादव की मौत हो गई। अभिषेक को कानपुर रेफर किया गया है। अमित व अभिषेक अपने गांव कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुर गांव से वापस पीएसी आवास लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमौली प्रतिनिधि के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के गाेंविंदपुर बिलारी निवासी संतोष का 20 वर्षीय पुत्र दुरवेंद्र अपने साथी कुलदीप के साथ रविवार की शाम सठिगंवा से गांव लौट रहा था। प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हालत नाजुक देखकर सीएचसी से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया था। कानपुर में इलाज के दौरान दुरवेंद्र की मौत हो गई।

धाता प्रतिनिधि के अनुसार कौशांबी जिले के हिनौता गांव निवासी कामता सिंह का बेटा कल्लू(22) सोमवार की रात करीब धाता महेवा रोड पर टेकारी गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी सांसे थम गई। वह धाता से घर वापस लौट रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। धाता कस्बे के ही रामराखन का बेटा राकेश(32) दीपावली के दिन सिराथू गए थे। राकेश सीआरपीएफ में तैनात थे। लौटते वक्त रात को कौशांबी जिले के पंइसा थाना क्षेत्र के उदहिन गांव के पास बिजली के खंभे से टकरा गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वह दीपावली पर्व पर छुट्टी लेकर घर आए थे।


जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के  तेजा नगर निवासी श्यामलाल का बेटा सुरेश सेामवार को अपनी बाइक से बगैर हेलमेट लगाए किसी काम को लेकर अमौली गया था। वहां से वापस घर आते समय रनूपुर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने टक्क र मार दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को राहगीरों ने सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया। उसे डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। इधर, मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी शाहरूख और फरीद बाइक से शहर आ रहे थे। हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने शाहरूख को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed