{"_id":"6807e777529a34a696061789","slug":"in-separate-incidents-the-bodies-of-two-youths-were-found-hanging-from-the-noose-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-132737-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलग घटनाओं में दो युवकाें के शव फंदे से लटकते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलग घटनाओं में दो युवकाें के शव फंदे से लटकते मिले
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र में दो अलग घटनाओं में दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।
थाना क्षेत्र के पधारा गांव निवासी सल्हु गोस्वामी का रसूलपुर मार्ग पर पैतृक बाग है। मंगलवार को सल्हू के बेटे वकील गोस्वामी (32) का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे बने फंदे से लटकता मिला। पत्नी पूनम ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से पति किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थे। वह मजदूरी करते थे। दो बेटियां भूमि व गंगा हैं। वकील के पैर भूमि को छू रहे थे। परिजनों ने मौत पर संदिग्धता जताई।
उधर, बिंदकी कोतवाली के पिपरी गांव निवासी रामनाथ का पुत्र सुरेंद्र (33) मुंबई में शटरिंग कारीगर था। होली पर घर आया था। उसका बकेवर के रामपुर गांव में नीम के पेड़ पर शव लटका मिला। शव शर्ट व जींस से बने फंदे से लटका मिला। फंदा गले की जगह मुंह पर अटका हुआ था। मृतक की मां सूरज देवी, पत्नी सुरेखा और उसकी 13 वर्ष बेटी लक्ष्मी पहुंची। सुरेंद्र के भाई पप्पू, नरेंद्र और नरेश मुंबई में रहते हैं। ग्रामीणों ने हत्या का संदेह जताया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।