फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in road accident two friends lost their lives were cremated

हादसे में युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
in road accident two friends lost their lives were cremated
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में ईंटगांव के पास शुक्रवार रात मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत होना स्पष्ट हुआ है। बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती। परिजनों ने गंगा घाट किनारे शव का अंतिम संस्कार किया है। जान गवांने वाले कंप्यूटर दुकानदार के परिवार में बहन की शादी का कार्यक्रम तय था।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के ईंटगांव कस्बा सोहन निवासी राजेंद्र कुमार (21) की मौत हुई थी। वह कंप्यूटर संबंधी काम की दुकान थरियांव में चलाता था। बाइक से रात को घर पहुंचा था। तभी दोस्त सुभाष को दिल्ली जाने के लिए स्टेशन छोड़ने जा रहा था। वापस अकेले लौटने के चक्कर में गांव के सुशील को भी बैठा लिया था। राजेंद्र की बहन श्यामा बीटीसी का कोर्स कर रही है। उसकी 16 फरवरी को सगाई तय है। उससे बड़ा भाई धर्मेंद्र खेत किसानी करता है। मां रामसखी और बहनों रामा, रोमा, नक्की, श्यामा का हाल बेहाल हो गया। घायल सुभाष की
विज्ञापन

हालत नाजुक है। राजेंद्र की कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। उधर, जान गवांने वाला दूसरे बाइक सवार की पहचान राममनोहर उर्फ कल्लू (28) निवासी चकइटैली थाना हथगाम के रूप में हुई। उसकी शादी सात माह पहले शर्मीला से हुई थी। घटना से नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। राममनोहर मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह रिश्ते में चचेरे भाई रोशन (25) पुत्र रामभवन निवासी नंदापुर खागा के घर आया था। दोनों बाइक से रात को घूमने निकले थे। परिजनों ने जिला अस्पताल से रेफर रोशन की प्रयागराज में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed