फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in road accident families mourned, four killed alongwith siblings

हादसों में कई परिवारों की छिनीं खुशियां, भाई-बहन समेत चार की मौत

Tue, 10 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 10 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
in road accident families mourned, four killed alongwith siblings

नेशनल हाइवे में चितौरा टोल प्लाजा के पास यह हादसा दोपहर ढाई बजे हुआ। मलवां थाना क्षेत्र के वहीदापुर-मदारीपुर गांव के बाबू सिंह पटेल का बड़ा पुत्र राहुल (23) व छोटा पुत्र अतुल (21) तथा विवाहित पुत्री प्रिया (22) बीए के परीक्षार्थी थे।

विज्ञापन


तीनों शहर के राम औतार महाविद्यालय से परीक्षा देकर एक ही बाइक से लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि राहुल कंटेनर के नीचे फंस गया। इस हृदय विदारक घटना को देख मजमा लग गया।
विज्ञापन


हादसे में प्रिया व राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल के शव को क्रेन ने आकर कंटेनर से निकाला। हादसे में लहुलूहान हुए अतुल को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर घायल अतुल को फर्स्ट एड के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने डीएम राकेश कुमार से दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को ही कराने का लेकर बात की।  कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बकेवर रोड हाइवे में जलाला नहर पुल के पास ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई।

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका। सोमवार सुबह थाना बकेवर क्षेत्र के शाहजहांपुर मंझिले गांव निवासी सुशील कुमार सोनकर (55) उर्फ भारत गांव में क्लीनिक खोल रखे थे। सोमवार की सुबह वह साइकिल से पासिन का पुरवा गांव इलाज करने गए थे।

घर लौटते समय थाना कल्यानपुर क्षेत्र के गांव जलाला नहर पुल बकेवर रोड हाइवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साइकिल समेत शव टायर में फंस गया। ट्रक चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद आसपास के गांव से एकत्र हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष बकेवर राजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कल्यानपुर गुरमुख सिंह के समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाया। उनकी मांग पर बिंदकी एसडीएम शिव प्रसाद और बिंदकी सीओ अनुराग दर्शन मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक भूमिहीन गरीब व्यक्ति था। वह गांव- गांव जाकर इलाज कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। एसडीएम ने राष्ट्रीय परिवार कल्याण से तत्काल तीस हजार रुपये दिलाने व लेखपाल प्रधान से कहकर पत्नी के नाम भूमि का पट्टा दिलाने का आश्वासन दिया। दो घंटे से लगा जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति की मौत की खबर पाकर घटना स्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी रीता, पुत्र दीपक, पुत्री लक्ष्मी सहित अन्य परिजनाें का रो- रोकर बुरा हाल रहा। अधिकारियों व ग्रामीणों ने उन्हें मदद करने का आश्वासन देकर ढांढस बंधाया। मौरंग लदे ट्रक ने सोमवार की शाम बाइक को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके अलावा बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में  भर्ती कराया गया है।
बहुआ रोड में स्थित आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल के पास शाम चार बजे यह हादसा हुआ। ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी रामराज उर्फ गुड्डन पुत्र दुर्गा प्रसाद बाइक से अपनी ससुराल मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव जा रहा था। तभी ओवरटेक कर रहे मौरंग भरे ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसा देखकर राहगीरों के पुलिस को सूचना देने पर ट्रक पकड़ा जा सका है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, एक अन्य हादसे में थरियांव थाना क्षेत्र मे नेशनल हाईवे स्थित चकमुगल मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल को चपेट में ले लिया।


हादसा दोपहर तीन बजे के बाद का है। बीवीहाट निवासी गुड्डू व चकमुगल गांव के पुत्तू किसी काम के सिलसिले में साइकिल से शहर आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल को टक्कर मार दी और भाग खड़ी हुई। इस हादसे में दोनों साइकिल सवार नाजुक रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed