फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in murder case pradhan and six others named

गला काटकर युवक की हत्या में प्रधान समेत पांच के खिलाफ एफआईआर

Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
in murder case pradhan and six others named
शाह/फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयाह गांव में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक प्रधान भी शामिल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के चक मीरपुर निवासी अभिषेक उर्फ सोनू (22) पुत्र सुरेंद्र सिंह की बुधवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सोनू का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर चकरोड किनारे डब्बू अवस्थी के बाग में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। परिजनों ने बताया कि सोनू दोपहर को 11 बजे बाइक बनवाने के लिए घर से निकला था और उसे गांव के पिंटू यादव पुत्र भिल्लू के साथ चकसकरन में
विज्ञापन

देखा गया था। घटना के बाद से पिंटू यादव फरार है। यह दोनों मित्र भी थे। मृतक के चाचा नागेंद्र सिंह ने चकमीरपुर के पिंटू और उसके पिता रामकिशोर, कुलदीप यादव उर्फ सोनू, विक्रम, चकसकरन प्रधान मुन्ना यादव के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया हत्याकांड में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पिंटू और उसके मां-बाप गायब हैं। घर में ताला बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि पिंटू और सोनू दोनों काफी पुराने मित्र हैं। दोनों के घरों में महज 50 मीटर का फासला है। पिंटू 10 दिन पूर्व बेंगलूरू से आया था। वह वहां पर सटरिंग का काम करता था। पिंटू चार भाई हैं। हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
सोनू हत्याकांड में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। ग्रामीणों ने चकसकरन गांव में सोनू, पिंटू और एक अन्य युवक को शराब पीते देखा था। इसके बाद ही तीनों एक ही बाइक से निकले थे। तीसरे युवक को पहचाना नहीं जा सका है। पुलिस इसके बारे में पता कर रही है। बाइक मैकेनिक रामबरन से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

मृतक सोनू कानपुर के एक हॉस्टल में कुक का काम करता था। वह लॉकडाउन में घर लौटा था। जिसके बाद गांव में ही रह रहा था। वहीं, पिंटू यादव कुछ दिन पहले ही बेंगलूरू काम पर गया था और फिर लौट आया। हत्याकांड के पीछे पुलिस पिंटू के बेंगलूरू से लौटने की जांच भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed