{"_id":"611808398ebc3ee089413949","slug":"in-front-of-police-beaten-wife-sp-took-action-fatehpur-news-knp6462847178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने पति ने पत्नी को पीटा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने पति ने पत्नी को पीटा, लाइन हाजिर
विज्ञापन
खागा। खखरेरू थानाक्षेत्र के कठरिया गांव में एक युवक ने पुलिस के सामने पत्नी को पीटा। लेकिन वहां मौजूद सिपाही ने उसे रोका नहीं। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी पति का शांतिभंग में चालान किया। पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
नौ अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे खखरेरू के कठरिया गांव निवासी लवलेश किसी बात को लेकर पत्नी आरती को पीट रहा था। इस दौरान सूचना पर पीआरवी 1184 वहां पहुंची। आरती का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी पति ने उसे पीटा और पुलिसकर्मी पति को रोकने के लिए आगे नहीं आए। आरती थाने पहुंची
और पति व हेड कांस्टेबिल राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पति लवलेश को पकड़कर उसका चालान कर दिया। मामले को पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने भी संज्ञान में लिया। जांच के बाद सिपाही राजेंद्र प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ खागा जीडी मिश्र ने बताया कि एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर किया है।