फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In front of a crowd of Shicshamitron patient Hlakan

शिक्षामित्रों की भीड़ के आगे मरीज हुए हलाकान

Thu, 28 May 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 28 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
In front of a crowd of Shicshamitron patient Hlakan

सदर अस्पताल में  स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे शिक्षामित्रों की भीड़ ने मरीजों को बेहाल करके रख दिया। ओपीडी में आए तमाम मरीजों को बिना डाक्टरों को दिखाए ही लौट गए। पंजीकरण में पर्चा बनवाने को कतार में लगे मरीजों को धक्कामुक्की का शिकार होना पड़ा। शिक्षामित्रों की भारी भीड़ देख तमाम तीमारदार अपने मरीजों को लेकर लौटने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


दूसरे बैच की महिलाओं व विकलांगों को बुधवार से नियुक्तपत्र बांटने की सूचना पर सुबह से ही शिक्षामित्रों का रेला जुटना शुरू हो गया था।

सुबह 10 बजे सदर अस्पताल में करीब पांच सौ से ज्यादा शिक्षामित्राें की भीड़ लगने से अस्पताल की सेवाएं बेदम सी हो गई। पंजीकरण कक्ष के बाहर जमा भीड़ ऐसे में इस जमघट का शिकार हो गई।
विज्ञापन


तमाम गंभीर मरीज जो बगैर तीमारदार के ही दिखाने आए थे, उन्हें सबसे ज्यादा मायूसी हाथ लगी। मरीजाें की गंभीरता को बला-ए-ताक में रखते हुए शिक्षामित्र पंजीयन पर्चा कटवाने के नाम पर आपा खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 10 बजे पर्चा बना रहे स्वास्थ्य कर्मी शिक्षामित्रों के हंगामे के कारण कुर्सी छोड़ने को मजबूर होना पड़ गया। ओपीडी का सबसे बुरा हाल रहा।

सहायक टीचर बनने जा रहे शिक्षामित्र ईएनटी से लेकर फिजीशियन चेंबर के अंदर दाखिल होने के लिए धक्कामुक्की पर उतारू हो गए।

ईएनटी में बैठे डा. ओपी द्विवेदी के लगातार आग्रह करने के बावजूद शिक्षामित्र बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। ईएनटी चैंबर में गले का इलाज कराने आए गाजीपुर के राजेंद्र कुमार का शिक्षामित्रों का जमावड़ा देख करके डाक्टर को दिखाने का इरादा त्याग दिया।


कमोबेश ऐसा ही हाल फिजीशियन डॉ आरएम गुप्ता के चेंबर का रहा। फिजीशियन से परामर्श लेने के लिए लाइन मेें लगी शांतिनगर की मालिनी को लाइन से बाहर आना पड़ा। शिक्षामित्रों के जमावड़े से न केवल सदर अस्पताल की सेवाओं पर असर दिखाई दिया, वरन जिला महिला अस्पताल आई महिलाएं भी दो चार हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed