फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In Fatehpur, miscreants looted tractors by hunting for poison.

फतेहपुर में जहरखुरानी का शिकार बनाकर बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा

Tue, 03 Nov 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
In Fatehpur, miscreants looted tractors by hunting for poison.
जिला अस्पताल में भर्ती ट्रैक्टर चालक अमित कुमार - फोटो : FATEHPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। ट्रैक्टर चालक को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाश ट्रैक्टर लूट ले गए। चालक सोमवार शाम बेहोशी की हालत में परिजनों को मिला। परिजन उसे जाफरगंज थाने लेकर गए। उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जाफरगंज पुलिस मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का होना मान रही है।
गाजीपुर थाना पखरौली गांव निवासी राजाराम का बेटा अमित कुमार (21) ट्रैक्टर चालक है। उसके पास दो लोग जोनिहा कस्बे से भाड़ा गाजीपुर लाने की बुकिंग लेकर पहुंचे थे। चालक ट्रैक्टर लेकर रविवार की दोपहर 11 बजे घर से निकला। चालक को सुबह टहलने निकले युवकों ने जाफरगंज थाने के गहरूखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी हालत में पड़ा देखा। वह ठंड से ठिठुर रहा था। उसे अलाव जलाकर राहत दी। दोपहर बाद चालक को हल्का होश आया। ग्रामीणों ने नाम और पते की जानकारी लेकर परिजनों को खबर दी। चालक की खोजबीन में जुटे परिजन मौके पर पहुंचे। वह चालक को लेकर जाफरगंज थाने गए। थाने में ट्रैक्टर लूट की तहरीर दी। चालक ने बताया कि जोनिहा कस्बे में जूस पिलाया था। उसके बाद बेहोश हो गया था। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि घटना की शुरूआत गाजीपुर थाना क्षेत्र से हुई है मामला उनके यहां का नहीं है। गाजीपुर एसओ कमलेश पाल ने बताया कि ट्रैक्टर लूट और पीड़ित चालक जाफरगंज में मिला है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
पराली जलाने में पांच किसानों पर रिपोर्ट
फतेहपुर। पराली जलाने में पांच किसानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कल्यानपुर थाने के ओझी खड़गसेनपुर निवासी रामसेवक के खिलाफ लेखपाल छोटेलाल ने पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहिली गांव के नेकराम और सुरेश के खिलाफ पुलिस ने पराली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, लेखपाल प्रभात कुमार ने कुरुस्ती कला निवासी मलखान और भारत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed