फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in army recruitment 386 got sucess

दौड़े 4361, निकले केवल 386

Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
in army recruitment 386 got sucess
फतेहपुर। सेना भर्ती में रविवार को 386 अभ्यर्थियों ने दौड़ में बाजी मारी। ऑनलाइन आवेदन करने वाले सात हजार से ज्यादा युवा भर्ती रैली में शामिल नहीं हुए। कुल 4316 युवाओं ने दौड़ लगाई। 12 वीं पीएसी मैदान में दो अक्टूबर से चयन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

रविवार को कानपुर नगर के बचे अभ्यर्थी और कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील के युवाओं ने प्रतिभाग किया। तड़के से सैन्य प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले युवाओं के चेहरों के भाव दौड़ प्रक्रिया शुरू होने से पहले पढ़ते बने। तमाम ऐसे भी युवा नजर आए, जो दूसरे के कर गुजरने पर नजर टिकाएं दिखाई दिए। सैन्य अफसर भी इन युवाओं
विज्ञापन

के मन के अंदर चल रहे सवाल जवाब को भांपते हुए बीच-बीच में उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रक्रिया में 4316 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें जीडी के 1841, टेक्निकल के 125, एनए 215 और सीएलके/ एसकेटी के 2053 अभ्यर्थी सेना रैली में शामिल हुए। 2945 अभ्यर्थी, इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने को नहीं आए। महज 386 को दौड़ मारने में सफलता मिल सकी। इस लिहाज से सफल होने वाले युवाओं का प्रतिशत 8.94 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी में चल रही सेना भर्ती में पुलिस, प्रशासन और सेना का पहरा होने के बावजूद कोई न कोई युवक जांच के दायरे में आ रहा है। यह दीगर है कि सेना के अफसरों ने लिखापढ़ी करने के बजाय ऐसे युवाओं को अभी तक सही राह दिखाने का काम किया है। शनिवार को दौड़ निकालने वाले कानपुर नगर के एक युवक की हाईस्कूल की मार्कशीट का भांडा क्यूआर कोड की तहकीकात से हो गया। रविवार भी, कई युवाओं के प्रमाण पत्रों की पड़ताल में गड़बड़ी पाई गई। कई युवाओं ने अपने जिले के बजाय दूसरा जिला भरकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहा था। इस गुनाह पर सैन्य अफसर सख्त नजर आए। इस तरह की हिमाकत करने वाले युवाओं की क्लास लगाई।
सेना भर्ती प्रक्रिया में असफल रहे युवाओं के जत्थे अलग अलग अंदाज में नजर आए। ज्यादातर झुंड छोले भटूरे और पूड़ी सब्जी की दुकान पर दिखाई दिए। इन्हीं में से कई को जुगाड़ वाले स्थान पर नमकीन-चिप्स और गिलास-बोतल के साथ देखा गया। शादीपुर चौराहा के पास एक दुकान पर एक झुंड आता रहा और दूसरा जाता रहा।
सेना भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के युवाओं को शामिल होना है। सेना भर्ती को आनलाइन आवेदन कराने वाले अभ्यर्थियों की तादाद 6713 है। अभी तक युवाओं के प्रतिभाग करने की बात करें तो हिस्सा लेने वाले युवाओं के पांच हजार से ही नीचे रहने की संभावना है।

सेना भर्ती के चलते फुटपाथ पर बिकने वाली खानपान की वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। जो ब्रेड का पकौड़ा शहर में सात रुपये की दर पर उपलब्ध है। वह 10 रुपए पर लाइन लगवा रहा है। समोसा और पकौड़ी भी कम भाव नहीं खा रही हैं। प्रति पीस समोसा पांच के बजाय सात रुपये मेें बिक रहा है तो पकौड़ी को 20 रुपए सौ ग्राम की दर पर बेचा जा रहा है। पाउच वाला पानी भी खूब बिक रहा है। पांच या छह रुपए में दो पाउच उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
भर्ती पर एक नजर-
जिले के नाम- कानपुर नगर और कन्नौज
पंजीकृत अभ्यर्थी-7261
शामिल हुए-4316
नहीं आए- 2945
दौड़ में सफल-386
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed