{"_id":"6a2ee433ed76ece8cc02df72","slug":"in-12-years-the-country-has-achieved-new-heights-in-development-and-good-governance-minister-in-charge-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-156730-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन में हासिल की नई ऊंचाइयां : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन में हासिल की नई ऊंचाइयां : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास खंड तेलियानी परिसर में रविवार को आयोजित जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं गोष्ठी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।
इस दौरान अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी मौजूद रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और उन्हें खीर खिलाई गई। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषाहार की पोटली भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि सरकार का संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास आज जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पांच से 21 जून तक चल रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री, सभी विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष शामिल रहे। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना, बीडीओ, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।