{"_id":"6440408b4f31245a5c062eb4","slug":"illegal-mining-of-7500-cubic-meters-of-maurang-in-ghazipur-mine-fatehpur-news-c-12-1-189829-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गाजीपुर खदान में 7500 घनमीटर मौरंग का अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गाजीपुर खदान में 7500 घनमीटर मौरंग का अवैध खनन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर मौरंग खदान में अवैैध खनन पकड़ा गया है। खदान में करीब 7500 घनमीटर खनन हुआ है। मामले में करीब 50 लाख के आसपास पट्टेधारक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, खनिज टीम ने बुधवार शाम को ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए निकली। टीम ने मौरंग लदे ओवरलोड 18 ट्रक पकड़े हैं।
खनिज अधिकारी रंजन राज ने अवैध खनन की सूचना पर खागा तहसील क्षेत्र में संचालित गाजीपुर मौरंग खदान में छापामारी की। खनन क्षेत्र के बाहर मौरंग खनन किया जाना पाया। स्वीकृत स्थान से अलग जगह पर हुए खनन की नाप कराई गई। करीब 7500 घनमीटर अवैध मौरंग का खनन पाया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की रिपोर्ट एडीएम कार्यालय में सौंपी गई है। करीब 50 लाख का जुर्माना पट्टेधारक पर लगाया जाएगा। जुर्माने की कार्रवाई की नोटिस पट्टेधारक को जारी की गई है। इधर, खनिज टीम ने बहुआ, शाह, जेल रोड, असोथर, थरियांव, खागा समेत अन्य स्थानों पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग में करीब 18 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं।