फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   If you see new symptoms in children, do not ignore - Dr. Piyali

बच्चों में नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज- डॉ. पियाली

Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
If you see new symptoms in children, do not ignore - Dr. Piyali
फतेहपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग से संचालित बाल गृहों में रह रहे 18 साल तक के बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए शनिवार को विभागीय कोविड वर्चुअल ग्रुप के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने गहनता से विचार-विमर्श किया। इसमें बच्चों में कोरोना के लक्षणों और बचाव के तरीकों पर बात रखी।
विज्ञापन

कोविड वर्चुअल ग्रुप के वेबिनार में बाल गृहों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की जरूरत पर जोर दिय। कहा गया कि बाल गृहों में साफ-सफाई, बच्चों के खानपान और उनकी खास देखभाल की इस वक्त अधिक जरूरत है। एसजीपीजीआई लखनऊ की वरिष्ठ कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. पियाली भट्टाचार्य ने कहा कि बच्चों में नए लक्षण दिखें तो उसे नजरंदाज न करें।
विज्ञापन

बच्चों में डायरिया, उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, आंखें लाल होना, सिर व शरीर में दर्द होना, सांसों का तेज चलना कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। लक्षण सामान्य हैं तो बच्चे को होम आइसोलेशन में रखें। यदि बच्चा पहले से बीमारियों की चपेट में रहा है और कोरोना के भी लक्षण नजर आते हैं तो उसे चिकित्सक की देखरेख में रखें। बाल गृह में रह रहे बच्चों का हेल्थ चार्ट बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यह चार्ट हर बाल गृह अपने पास रखें और नियमित रूप से भरते रहें। इसमें बुखार, पल्स रेट, ऑक्सीजन सेचुरेशन, खांसी, दस्त आदि का जिक्र है, जिससे पता चलता रहेगा कि बच्चे को कब होम आइसोलेट करने की जरूरत है, या कब अस्पताल ले जाना है। बच्चा ज्यादा रोये, गुस्सा करे या गुमसुम रहे तो उस पर भी नजर रखनी है और काउंसिलिंग की जरूरत है।
कहा कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसलिए उनके खान-पान में साग, हरी सब्जी, दाल, मौसमी फल तरबूज, खरबूजा, नींबू, संतरा जरूर शामिल करें। इससे रोग से लड़ने की ताकत पैदा हो होगी। वेबिनार में भाग ले रहे प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब में डॉ. पियाली ने कहा कि चर्चा में है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है, जो बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है, उस लिहाज से भी अभी वक्त है कि बच्चों में मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंडवाश की आदत डाली जाए।
तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की बात कही जा रही है। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बाल गृहों में हेल्प डेस्क की स्थापना हो और वहां पर हेप्लाइन के नंबर-1075, 1800112545 और चाइल्ड लाइन नंबर 1098 का डिस्प्ले जरूर हो। निदेशक, महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए बाल गृहों में रह रहे बच्चों को पहले से ही विभिन्न आयु वर्ग में विभाजित कर उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है।

अन्य व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरुस्त हैं। वेबिनार में प्रदेश के सभी मंडलों के विभागीय अधिकारी, जिला का प्रोबेशन अधिकारी, बाल गृहों के अधीक्षक, केयर टेकर, काउंसलर, नर्सिंग स्टाफ व सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार), यूनिसेफ व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed