{"_id":"656b7d29cbe332d26e0aa944","slug":"if-someone-is-threatening-then-somewhere-it-has-been-captured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-7734-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोई दे रहा धमकी, तो कहीं हो चुका कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोई दे रहा धमकी, तो कहीं हो चुका कब्जा
विज्ञापन
खागा। दिसंबर माह के पहले शनिवार को खागा तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस पर डीएम सी इंदुमती और एसपी उदयशंकर सिंह ने शिकायते सुनीं। सुबह दस बजे संपूर्ण समाधान दिवस की शुरुआत हुई। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य और सीओ बृजमोहन राय ने शिकायतें सुनने की शुरुआत की। दोपहर के समय डीएम और एसपी भी शिकायतें सुनने पहुंचे।
शिकायतों में अधिकांश राजस्व विभाग से संबंधित रही। किसी ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंग कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं, तो किसी ने कहा कि उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और विरोध करने पर विवाद हो रहा है। दो बजे तक चले संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 219 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें छह का निस्तारण मौके पर हो सका। अन्य को संबंधित विभागों को भेजा गया।
विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के मोगरिहापुर मजरे शाहजहांपुर सेलरहा निवासी सूर्यभान ने बताया कि गांव में उसकी व उसके कुछ सह खातेधारों के बीच एक भूमिधरी जमीन है। इस पर गांव का एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ कब्जा कर रहा है और उसने जमीन पर पिलर बनाने भी शुरू कर दिए हैं। उसने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। उसने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सुजानीपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि गांव में उसकी जमीन है, जो पट्टे से प्राप्त हुई है। कुछ लोग आए दिन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं और जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते हैं। विरोध पर मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक टीम को मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
सुल्तानपर घोष थाना क्षेत्र के अकली का पुरवा मजरे बहेरा सादात गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसने इसकी शिकायत की, तो लेखपाल व कानूनगो ने जमीन की नाप करके जमीन चिह्नित कर दी। बावजूद इसके इस व्यक्ति दोबारा उसी जमीन पर कब्जा कर लिया है और विवाद कर रहा है। मेड़बंदी कराने की मांग की।