{"_id":"609c24d7a66d7485fe07a48253d28cbb","slug":"if-ineligible-are-given-benefit-action-wuold-be-taken-cdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को योजनाओं का लाभ मिला तो होगी कार्रवाई-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को योजनाओं का लाभ मिला तो होगी कार्रवाई-सीडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया आवास व समाजवादी पेंशन का लाभ अपात्रों को देने पर सख्त कार्रवाई होगी। शनिवार को लोहिया ग्राम व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अपात्रों को मिलने पर संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे। वे कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।
विज्ञापन
शासन के नवीन प्राथमिकता एवं विकास कार्यक्रमों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ भवानी सिंह ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि लोहिया ग्राम शासन की प्राथमिकता वाला बिंदु है जिन विभागीय अधिकारियों को ग्राम में कार्य कराने के लिए अधिकृत किया गया है वह प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से कार्य कराएं।
विज्ञापन
कहा कि पात्र व्यक्तियों को भी लोहिया आवास व समाजवादी पेंशन व अन्य पेंशन दी जाए। अपात्रों को योजना का लाभ मिला तो अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। कहा कि जिन विभागों में धन अवमुक्त नहीं हुआ है उसकी सूचना तत्काल दी जाए जिससे शासन स्तर से प्रयास कर बजट आवंटित किया जा सके।
बैठक में पीडी आरके गौतम, बिजली विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।