फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hussainganj SO injured in road accident

Fatehpur News: सड़क हादसे में हुसैनगंज एसओ घायल

Fri, 19 Sep 2025 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Hussainganj SO injured in road accident
हुसैनगंज। प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज अरुण चतुर्वेदी बृहस्पतिवार शाम लखनऊ रोड पर बाबूगंज के पास धीमी गति से दौड़ते हुए व्यायाम कर रहे थे। तभी सातमील की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मानपुर निवासी श्रवण कुमार और प्रभारी निरीक्षक दोनों घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। यहां से प्रभारी निरीक्षक को गंभीर चोट होने के कारण उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएसआई बृजेंद्र माथुर ने बताया कि बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन






मार्ग दुर्घटनाओं में दो घयल



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जहानपुर निवासी सत्यम निषाद (21) स्कूल वैन चलाता है। सत्यम शुक्रवार सुबह वैन लेकर सेलावन गांव बच्चों को लेने जा रहा था। वह जैसे ही गांव के निकट पहुंचा, तभी वैन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे सत्यम घायल हो गया। वहीं बकेवर थाना क्षेत्र के टरूवापुर गांव के पास कूड़ा ढोने वाला ई-रिक्शा चालक सड़क पर सांप को देखकर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में जहानाबाद क्षेत्र के बिंध्या निवासी चालक राहुल (22) घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed