{"_id":"5e4c317f8ebc3ef29d3f2ce2","slug":"husband-hangs-himself-after-dispute-with-wife-fatehpur-news-knp54550763","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे ने पत्नी से विवाद के बाद सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की बात कही है।
गाजीपुर थाने के कस्बा निवासी त्रिलोकी नाथ सैनी उर्फ लल्लू सैनी का औगासी मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। उनका बेटा अमित सैनी (26) बीफार्मा की डिग्री लेने के बाद पिता के काम में सहयोग करता था। अमित की शादी अगस्त 2018 में शाखा गांव निवासी संजय सैनी की बेटी गीता से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद त्रिलोकी नाथ छोटे बेटे सुमित और बेटी कोमल के साथ मेडिकल स्टोर की दूसरी मंजिल में बने मकान में रहने लगे थे।
त्रिलोकी नाथ ने बताया कि सोमवार की रात के एक बजे बहू घर आई। अमित की मौत होने की जानकारी दी। पूछने पर बताया कि आंगन के जाल में फंदे से शव लटका था। उसने बंद दरवाजे को हाथ से खोलकर शव को नीचे उतारा है। वह मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। बहू के साथ छह माह की बच्ची भी थी। बहू ने अकेले बेटे का शव कैसे उतारा यह बात गले से नहीं उतर रही है। उसने बताया कि बेटे और बहू के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। रात को भी कहासुनी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। घटना से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। कार्यवाहक एसओ उमाशंकर ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। मौके की जांच फोरेंसिक टीम से भी कराई गई है।