{"_id":"68dd2c06015d9f075b0c7040","slug":"husband-gives-triple-talaq-over-phone-call-from-bihar-woman-in-shock-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1284449-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिहार से फोन कर पति ने दिया तीन तलाक, महिला सदमे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिहार से फोन कर पति ने दिया तीन तलाक, महिला सदमे में
विज्ञापन
हसवा। कस्बे के मीरसदन मोहल्ले में रहने वाली आरजू को उसके पति अवैश अहमद ने बिहार से फोन कर तीन तलाक दे दिया। एक साल पहले दोनों का निकाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही उनके रिश्ते में तनाव बना हुआ था।
आरजू ने पुलिस को बताया कि उसका पति बिहार में काम करता है। बुधवार को उसने कॉल कर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। अचानक फोन पर तलाक मिलने से वह सदमे में आ गई। पीड़िता ने हसवा चौकी पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। फिलहाल वह मायके में रह रही है।
चौकी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन पति का फोन बंद आ रहा है। आरजू ने पहले भी थरियांव थाने में दहेज और मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।