फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband arrested for not paying alimony to woman

Fatehpur News: महिला को गुजारा भत्ता नहीं देने पर पति गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for not paying alimony to woman
फोटो-24-थरियांव थाना में खड़ा आरोपी। स्रोत पुलिस
थरियांव। महिला को गुजारा भत्ता के रुपये नहीं देने पर कोर्ट के गैरजमानती वारंट जारी करने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति को कौशाम्बी फैमली कोर्ट में पेश किया। यहां 40 हजार रुपये देने पर कोर्ट ने जमानत दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी रामकुमार केशरवानी का पत्नी कोमल केशरवानी से कौशाम्बी फैमिली कोर्ट में वाद चल रहा है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रामकुमार को प्रतिमाह पांच हजार रुपये पत्नी कोमल को गुजारा भत्ता देने का आदेश किया था।
विज्ञापन

रामकुमार ने कोमल को 31 माह का एक लाख 55 हजार गुजारा भत्ता नहीं दिया था। इस पर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया। पुलिस ने रामकुमार को हसवा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। यहां गुजारा भत्ता देय राशि में 40 हजार रुपये जमा करने के बाद कोर्ट ने जमानत दी है।


चोरी में 12 दोषियों को अर्थदंड से दंडित किया

फतेहपुर। एसीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश ने लकड़ी काटकर चुरा ले जाने के मामले में 12 दोषियों को दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय उठने तक की अवधि में प्रत्येक को सजा सुनाई गई है। असोथर पुलिस ने 1997 में वन अधिनियम और चोरी का मामला थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव निवासी रामकुमार, चंद्रसेवक, लल्लू, बाबू, शिवपूजन, चंदू, बुचून और विधातीपुर गांव निवासी राधेश्याम, शिवप्रकाश, भगवत, विजय पाल, रामशरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अंतिम सुनवाई की। सभी को दोषी करार देकर दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड नहीं जमा करने पर सभी को सात दिन का कारावास बिताना होगा। (संवाद)

फोटो-24-थरियांव थाना में खड़ा आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-24-थरियांव थाना में खड़ा आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed