फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hurrah! cricket fans in jubliant mood, gave slogan, bat bat

जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने कहा टीम इंडिया बल्ले-बल्ले

Mon, 16 Feb 2015 12:57 AM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
hurrah! cricket fans in jubliant mood, gave slogan, bat bat
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर मिली भारी जीत से टीम इंडिया के समर्थक झूम उठे। जीत मिलने के बाद आसमान पटाखों से गूंज उठा। हरेक उम्र इस जीत की कायल नजर आई। एक दूसरे का मुंह मीठा कराके जीत का इस्तकबाल करने के साथ फाइनल विजेता बनने की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन


इंडिया व पाकिस्तान के रोमांचक मैच को देखने के लिए सुबह से ही जो बेताबी थी वह 76 रनों से इंडिया को मिली जीत के बाद खुशियों का पैमाना बन करके बिखर गई।

इस मैच में इंडिया की ओर से एस धवन की 73, एस रैना 74 के साथ वी कोहली की 107 रन की आतिशी पाली के दौरान तालियाें की गड़गड़ाहट शमां बांधती रहीं।

पाक  की ओर से सोहेल खान के पांच विकेट झटकने से कुछ देर के लिए छाई खामोशी मिले लक्ष्य 300 रन का पीछा करने उतरी पाक टीम के एक के बाद एक बल्लेबाजों के पैवेलियन लौटने से रंगत में बदलती रही।
विज्ञापन


पाक की ओर से मिस्बाह ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाकर इंडिया टीम के दीवानों को सोचने पर मजबूर कर दिया। मोहम्मद शमी के 4 और उमेश यादव यादव व मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर जैसे ही पाकिस्तान की टीम को 47 ओवर में 224 रन पर रोका। समूचा शहर जशभन में डूबता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
खागा में छाई जीत की दीवानगी
खागा। पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। लोग ढोल तासे के धुन पर जमकर नाचे। भारी तादाद में पटाखे दागे गए। लड्डू और बताशे वितरण करके मुंह मीठा कराया गया।
मैच का प्रसारण शुरू होते ही लोग घरों में बैठकर खेल का लुत्फ
उठाते रहे। नगराें और कस्बों में सार्वजनिक स्थानों पर टीवी लगाकर लाग आंख गड़ाए मैच को देखते रहे। भारतीय खिलाड़ियों के चौके और छक्के पर ताली बजाकर लोग वाह-वाही करते रहे। मैच के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। जैसे ही पाक का अंतिम खिलाड़ी आउट हुआ। खुशी से लोग झूम उठे और नाचने-गाने लगे। खुशी में पटाखे भी दागे गए।


इनसेट
जारी रहेगा जीत का सिलसिला
फतेहपुर। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट प्रिंस रियासत अली ने इंडिया टीम की फतह का क्रम आगे भी जारी रहने का दम भरा। उन्होंने कहा कि इंडिया टीम ने वर्ल्ड कप में पाक को लगातार 12 वीं बार शिकस्त देकर संतुलित टीम होने का खुलासा कर दिया है। वर्ल्ड कप जीतने में हमारे खिलाड़ी जी जान लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed