{"_id":"57128fba4f1c1bb86e4a6c57","slug":"hundreds-of-villages-like-bundelkhand-state-dim","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ा गांव की हालत बुंदेलखंड जैसी -डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ा गांव की हालत बुंदेलखंड जैसी -डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में डीएम व एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाने पर हुए समाधान दिवस में फरियादियों की बात सुनने के बाद डीएम राजीव रौतेला ने कहा कि जिले के एक सैकड़ा से अधिक गांव की हालत बुंदेलखंड जैसी है। सूखा एवं ओलावृष्टि में हुई हानि की डिमांड में तीन सौ करोड़ रुपये की मांग की गई है। अब तक 114 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं।
डीएम ने दावा किया कि सौ करोड़ रुपयों का वितरण किया जा चुका है। अभी हाल में आए 14 करोड़ रुपये तीनों तहसीलों में जल्द ही बंटवाए जाएंगे। पानी के संकट से निपटने के बारे में डीएम ने कहा कि हैंडपंपो का रिबोर कराने, खराब पड़े हैंडपंपो को बनवाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिले में मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए 806 नये तालाबों की खुदाई कराने, उनमें पानी भरवाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें 725 तालाबों की खुदाई कराकर 425 तालाबों में नहरों से पानी भरवा दिया गया है। खराब पड़े सरकारी नलकूपों को ठीक कराने और उनसे भी तालाबों में पानी भरवाने का काम शुरू कराने को कहा गया है।