{"_id":"6a456324e59f84b3d50a6274","slug":"humidity-rises-after-light-rain-waterlogging-in-several-areas-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-157754-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रिमझिम बारिश के बाद बढ़ी उमस, कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रिमझिम बारिश के बाद बढ़ी उमस, कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
फोटो-02-शहर के रानी कालोनी में बारिश के बाद भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद
फतेहपुर। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बुधवार सुबह रिमझिम बारिश के बाद उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई जगह जलभराव होने से परेशानी और बढ़ गई। घरों के भीतर भी कूलर, एसी और पंखे राहत नहीं दिला सके।
बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फिर करीब 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई जिसने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। रानी कॉलोनी, गैस गोदाम रोड, कचहरी रोड, आवास विकास कॉलोनी समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।
दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। बिजली कटौती के दौरान हालात और खराब हो गए। शाम तक उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। उमस के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बिजली कटौती के चलते कई दुकानदार दुकानों के बाहर बैठे नजर आए। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी पान-चाय की दुकानों पर खड़े दिखे और कई कार्यालयों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।