फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   HT line,die,villager,fathepur news,touching saria

एचटी लाइन में सरिया से छूने से चिपककर मौत

Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
HT line,die,villager,fathepur news,touching saria
राजकुमार की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। सुजानपुर गांव में सोमवार शाम घर के ऊपर से निकली एचटी लाइन में सरिया छूने से करंट लगने पर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना मकान बनवा रहा था। इसी की सरिया सीधी करने के दौरान हादसा हो गया। इस हादसे में एक किशोर भी मामूली रूप से झुलसा है।
ब्लाक क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी राज कुमार (50) का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित हुआ था। आवास निर्माण का पैसा मिलने पर वह मकान का निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन

घर के सामने ही उसने बिल्डिंग रॉ मैटेरियल जमा कर रखा था। सोमवार को वह मकान के बाहर रखी सरिया सीधी कर रहा था। इस दौरान सरिया मकान के ऊपर से निकली एचटी लाइन से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन से सरिया का संपर्क होने के कारण वह करंट लगने से झुलस गया। यह देख स्थानीय लोगों नने उसे लकड़ी के बॉस से अलग किया लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बचा सकी।

इस हादसे में पड़ोस का 10 वर्षीय अवध किशोर पुत्र रमेश भी झुलस गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पति की मौत से पत्नी राजरानी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।
जिस पर पांच बेटियां सावित्री, सविता, सरिता, नेहा व रश्मि के साथ बेटा किशन (11) के लालन पालन की पूरी जिम्मेदारी आ गई है।
ललौली थानेदार संदीप तिवारी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में सरिया छू जाने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed