{"_id":"699b5a50729bf6f33b0b455a","slug":"household-burnt-due-to-fire-in-the-room-young-woman-got-scorched-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149815-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोठरी में आग लगने से गृहस्थी जली, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोठरी में आग लगने से गृहस्थी जली, युवती झुलसी
विज्ञापन
फोटो-20-आग लगने के बाद ढही काेठरी में बैठी महिला। संवाद
असोथर। कोठरी में शनिवार रात करीब 12 बजे खेत में बनी कोठरी में आग लगने से गोवंश की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी की पुत्री झुलस गई। हादसे में गृहस्थी जलकर राख हो गई।
थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव निवासी रामप्रताप विश्वकर्मा खेत के बीच कोठरी बनाकर रहता है। अचानक शनिवार की रात कोठरी में आग लग गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। इस दौरान कोठरी में गोवंश छूट गया। आग की चपेट में आने से गोवंश की जलकर मौत हो गई।
आग बुझाने में जुटी रामप्रताप की पुत्री सुलेखा भी झुलस गई। घटना में पूरी गृहस्थी भी जल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।लेखपाल महेंद्र वर्मा ने नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसे की जांच की गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।