फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   House demolished with JCB in land dispute

Fatehpur News: जमीन के विवाद में जेसीबी से गिराया मकान

Thu, 26 Feb 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
House demolished with JCB in land dispute
फोटो-26-रेवाड़ी खुर्द में जेसीबी से गिराए गए मकान। संवाद
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द में बुधवार को पुराने जर्जर मकान को जेसीबी से गिरा दिया गया। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। पुलिस ने काम रोककर दोनों पक्षों को थाने में कागजात दिखाने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी विजयकरन सिंह ने 2002 में रेवाड़ी खुर्द निवासी चंद्रकली से दो जर्जर मकान खरीदे थे। वर्ष 2015 में विजयकरन ने मकान अपनी पत्नी किरन सिंह के नाम कर दिया और जमीन को धारा 143 के तहत करार किया।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष इकबाल सिंह उर्फ नीलू सिंह ने वरासत के आधार पर सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन में स्टे के लिए वाद दायर किया था। इसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसी आधार पर विजयकरन सिंह ने बुधवार को जेसीबी से मकान गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल सिंह ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। विजयकरन ने बताया कि 2002 में मकान का बैनामा किया गया था और विक्रेता चंद्रकली की 2012 में मौत हो गई थी। विपक्षी पक्ष ने अदालत में मृतक का प्रमाण पत्र 2001 का दाखिल किया, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि क्रेता के पास बैनामा की कॉपी है। विपक्ष के पास कोई कागजात नहीं है। पुलिस ने काम रोककर दोनों पक्ष और लेखपाल को थाने बुलाया है।

फोटो-26-रेवाड़ी खुर्द में जेसीबी से गिराए गए मकान। संवाद

फोटो-26-रेवाड़ी खुर्द में जेसीबी से गिराए गए मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed