फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hospital,covid 19

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कोविड हॉस्पिटल का फीता काटकर किया शुभारंभ

Thu, 13 May 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19
बिंदकी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सीएचसी में खोले गए एलटू श्रेणी कोविड हॉस्पिटल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया। मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और कहा कि बेहतर से बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि मरीजों को जल्द स्वास्थ्य का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कस्बे के सीएचसी में पहुंची और वहां पर ऑक्सीजन युक्त एलटू श्रेणी के कोविड हॉस्पिटल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया। मरीजों के लिए लगाए गए बेड , ऑक्सीजन सिलिंडर तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह से बातचीत की। फिलहाल 20 बेड की व्यवस्था है, लेकिन आगे इसे बढ़ाकर कुल 50 बेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में कुल 33 ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल्द ही सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की बात कही। जिसमें हंड्रेड एलपीएम के दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इस मौके पर एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम प्रियंका, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा , नगर अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, सौरभ बाजपेई, सोमवती निषाद, रोहित कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed