फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hope lost, city sad, Ram went to exile

Fatehpur News: छूटी आस, नगर उदास, राम चले गए वनवास

Mon, 23 Oct 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hope lost, city sad, Ram went to exile
फोटो-62-वनवास के लिए प्रस्थान करते हुए भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता । संवाद
विज्ञापन

- रामलीला में छठवें दिन राम वनवास लीला का हुआ मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। रामलीला में छठवें दिन रविवार को राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। रात 9 बजे से किशनपुर रामलीला मैदान में शुरू हुई। रामलीला में सीता स्वयंवर के बाद राम चंद्र के राज्य अभिषेक की तैयारिया चल रही थी।
अयोध्या के लोग खुशियां मना रहे थे और अपने चहेते राम को राजा बनने की सूचना पर फूले नहीं समा रहे थे। इन्हीं खुशियों के बीच मंथरा व्यथित था। मंथरा को जीवंत करती सुग्गन चौरसिया माता कैकेई को राज्याभिषेक रोक के अपने पुत्र भरत के राज्याभिषेक की कुटिल सलाह देती है और कैकेई से महाराजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगने को कहती हैं।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के सजाए गए बहुत सुंदर तरीके से राजमहल के कोपभवन में कैकेई चली जाती हैं। उनके राजा दशरथ से दो वरदान मांगते ही पूरे नगर में उदासी छा जाती है। मेला मैदान में मौजूद भीड़ राजा दशरथ के करुण रस से भरे पाठ पर भाव विभोर हो गए। किशनपुर रामलीला कमेटी के आयोजन में लोगो की भारी भीड़ एकत्रित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के दृश्य में तेज बहादुर सिंह के गायन समा बांध रहे हैं। लोग रातभर मेला का लुफ्त उठा रहे है किशनपुर रामलीला कमेटी के सदस्य मृत्युंजय अग्रवाल, सुभम सिंह, आशीष शुक्ला रज्जन शुक्ला और राजा अग्रवाल व्यवस्थाओं को संभालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed