{"_id":"5eb3f53c8ebc3e90a24a67e1","slug":"home-made-restaurant-everyday-new-dish136","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बने रेस्तरां, रोज नई डिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बने रेस्तरां, रोज नई डिश
विज्ञापन
– लाक डाउन के चलते रसोई में आधी आबादी के साथ पुरुष भी आजमा रहे हाथ संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। लॉकडाउन ने घरों की रसोइयों को रेस्तरां बना दिया है। परिवार के लोग रोज नई डिश की फरमाइश कर रहे हैं । जिससे इस ख्वाहिश को यूट्यूब पूरी कर रहा है । महिलाएं ऐप का इस्तेमाल कर घर परिवार की फरमाइश पूरी कर रही हैं ।पुरुष भी समय-समय पर हाथ आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन ने जिंदगी के मायने बदल दिए हैं। परिवार के सारे सदस्यों के घरों में रहने की वजह से हर कोई अपनी फरमाइश की डिश बनवाना चाह रहा है । ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि होटल और रेस्तरां बंद है । लिहाजा फास्ट फूड के दीवाने अपनी पसंद की पकवान को तवज्जो दे रहे हैं । पूरे परिवार के साथ होने से महिलाएं भी बिना किसी अतिरिक्त बोझ के इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं । किसी घर की रसोई में मोमोज बन रहा है तो किसी रसोई से नॉन वेज बिरयानी, इडली, डोसा की महक आ रही है। शहर के जयराम नगर की संगीता देवी का कहना है कि बच्चे रोज कोई ना कोई डिश की फरमाइश करते हैं । सारे सदस्य एक साथ घर पर ही रहते हैं।ऐसे में उन्हें खाना पकाने में मजा आता है । शहर के पुलिस लाइन में रहने वाली सरिता भी कुछ इसी तरह रसोई में व्यस्त रहती हैं। लॉक डाउन में अब तक उन्होंने रसोई में कई तरह की डिश बनाई है । जिसमें पानी पुरी से लेकर कबाब पराठा तक शामिल है। इस्माइल गंज के रहने वाले मोहम्मद हसमत बताते हैं कि लॉक डाउन लगने से वह भी बेगम का साथ दे रहे हैं। सही माना जाए तो लॉक डाउन में पाक विधा में हुनर की नुमाइश का मौका दिया है।
विज्ञापन