फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   History-sheeter's son barged into the police outpost and scuffled with the police.

Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने चौकी में घुसकर पुलिस से की हाथापाई

Wed, 17 Jun 2026 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter's son barged into the police outpost and scuffled with the police.
फोटो-19-ललौली थाने में लक्ष्य प्रताप सिंह। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शैलू सिंह के पुत्र लक्ष्य प्रताप सिंह ने मंगलवार रात एक साथी के साथ बहुआ चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और हाथापाई की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। वहीं साथी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश कुमार मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह हेड कांस्टेबल पंकज कुमार और कांस्टेबल आदर्श पांडेय के साथ चौकी में सरकारी कार्य कर रहे थे। मंगलवार रात करीब एक बजे बहुआ राजनगर निवासी लक्ष्य प्रताप सिंह साथी अजीत प्रताप निवासी अकीलाबाद के साथ चौकी पहुंचा।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और विरोध करने पर हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसी दौरान जब उसे रोका गया तो लक्ष्य प्रताप सिंह चौकी की दीवार पर सिर मारने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका साथी अजीत प्रताप मौके भाग गया। इसी बीच पुलिस ने लक्ष्य प्रताप को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे शांतिभंग में चालान किया गया है।

फोटो-19-ललौली थाने में लक्ष्य प्रताप सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-19-ललौली थाने में लक्ष्य प्रताप सिंह। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed