फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   His wife's behavior became unbearable, so he killed her.

Fatehpur News: पत्नी की हरकतें बर्दाश्त से हो गई थीं बाहर, इसलिए मार दिया

Tue, 02 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
His wife's behavior became unbearable, so he killed her.
फोटो 19-हत्यारोपी अजय सिंह। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। अवैध संबंध के शक में पत्नी की सब्बल से पीटकर हत्या करने वाले पति अजय सिंह को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। उसने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि अब सबकुछ बर्दाश्त से बाहर हो गया था। इसके बाद यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

बांदा जिला बबेरू थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामबरन की पुत्री शिखा सिंह (33) की शादी करीब 12 साल पहले राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी अजय सिंह के साथ हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते शिखा को साथ लेकर अजय सिंह राधानगर थाना क्षेत्र में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

एक माह से राधानगर के झाऊपुर में घर लिया था। झाऊपुर में ही अजय ने पत्नी की सब्बल से पीटकर हत्या के बाद खुद थाने में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने शिखा के भाई वीरू की तहरीर पर अजय और जेठ संजय सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार शाम पूछताछ के बाद अजय को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर अजय को जेल भेजा गया। पुलिस की पूछताछ में अजय ने कबूला कि उसे पत्नी पर कई साल से शक था। वह अक्सर एक युवक से बाहर मिलने जाती रहती थी।
अब मामला घर तक आ गया था। यह उसके बर्दाश्त के बाहर हो चुका था। पुलिस अजय के लगाए जा रहे आरोप की जांच के लिए शिखा के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकालेगी। सीडीआर की जांच से काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी।
पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अजय का पत्नी के चरित्र पर संदेह होना मान रही है। सीडीआर के बाद पुलिस महिला से बातचीत करने वाले की भी धरपकड़ कर सकती है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा गया है। पूछताछ में पत्नी के चरित्र पर ही संदेह की अजय बात कह रहा है। विवेचना में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



संजय नहीं मिला तो एक सदस्य को उठाया
पुलिस ने शिखा की हत्या में नामजद जेठ संजय सिंह की तलाश में दबिश दी है। छापा के दौरान संजय नहीं मिला। संजय के नहीं मिलने पर पुलिस ने परिवार के ही एक अन्य सदस्य को उठा लाई। पुलिस पारिवारिक सदस्य से पूछताछ में जुटी है।

फोटो 19-हत्यारोपी अजय सिंह। स्रोत पुलिस

फोटो 19-हत्यारोपी अजय सिंह। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed