फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hindu is capable of world victory

विश्व विजय की ताकत रखता है हिंदू

Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hindu is capable of world victory

जहानाबाद कस्बे के रामतलाई मंदिर परिसर में गुरुवार

विज्ञापन
को मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि तीन हजार साल पहले हिंदुओं की पूरी दुनिया थी। लुटते-कटते अब 100 करोड़ बचे हैं, ऐसी परिस्थिति में हिंदुओं की संख्या बढ़ाने का काम करना होगा। सौ करोड़ हिंदू विश्व विजय की ताकत रखते हैं।

गुरुवार को कस्बे के रामतलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विहिप हिंदुओं को समृद्धशाली, सुरक्षित और जागृत कर रही है। धर्मांतरण करने वाले हिंदुओं की घर वापसी के साथ ही उन्हें केंद्र व प्रांतों की सत्ता पर काबिज कराने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का दौर मुगल शासनकाल, अंग्रेजों के शासनकाल व कांग्रेस के शासनकाल में चलता रहा। भाजपा तो भूले-भटकों को घर वापस ला रही है। तोगड़िया ने कहा कि भारत की राज सत्ता पर काबिज सरकार को संविधान में परिवर्तन करना पडे़गा। पीएम चाहे जो भी बने, संविधान में परिवर्तन कर ही राम मंदिर का निर्माण कराना पडे़गा।

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकारों को भी आडे़ हाथों लिया। कहा कि सरकारें किसानों का ध्यान नहीं दे रही हैं, जिससे देश में हजारों किसान गरीबी के कारण आत्महत्याएं कर रहे हैं।

सभा में भाजपा विधायक विक्रम सिंह, कृष्ण पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, अवधेश मिश्रा, अनिल गुप्ता चार्ली, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा मिश्रा, विहिप जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, डा. राजेश गुप्ता उर्फ राजा भइया, जयंती सचान, करन सिंह पटेल, राम जी गुप्ता, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed