{"_id":"614391338ebc3eb6e5223e66","slug":"highway-jammed-for-13-hours-fatehpur-news-knp65260870","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-कानपुर हाइवे में रात को लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-कानपुर हाइवे में रात को लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। गड्ढों में तब्दील बांदा-कानपुर हाइवे पर बारिश का पानी भरने से बुधवार रात करीब नौ बजे से गुरुवार सुबह 10 बजे तक जाम लगा रहा। करीब 13 घंटे तक यातायात रेंगता रहा। ओवरलोड वाहन के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।
बांदा-कानपुर हाइवे पर हुए गहरे गड्ढों में महाखेड़ा गांव के पास मौरंग लदा ट्रक फंस जाने से बुधवार रात जाम लग गया। इसी दौरान बगल से निकल रहा दूसरा ट्रक भी गड्ढे में फंस गया। इससे दोनों ओर का यातायात ठप हो गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। जाम में कई रोडवेज बसें भी फंसीं। बारिश में रातभर राहगीर वाहनों में बिलबिलाते रहे। महाखेड़ा गांव से चिल्ला पुल तक व दूसरी तरफ जोनिहां तक लंबा जाम लगा रहा।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कुछ वाहनों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया, कुछ देर राहत के बाद दोबारा फिर जाम लग गया। दिनभर वाहन रेंगते रहे। महाखेड़ा, बंधवा, ललौली में गड्ढों में ईंट-पत्थर डालकर ग्रामीणों ने कुछ राहत दिलाई। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि यातायात सुबह बहाल करा दिया गया था।
विज्ञापन
....