फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Highway business is collapsing due to slow pace of bridge repair.

Fatehpur News: पुल मरम्मत की सुस्त रफ्तार से चौपट हो रहा हाईवे का व्यापार

Wed, 27 Sep 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Highway business is collapsing due to slow pace of bridge repair.
बहुआ। यमुना नदी पर बने दतौली पुल की मरम्मत में देरी से बांदा-टांडा हाईवे का व्यापार चौपट हो रहा है। कई परिवारों का निवाला छिन गया है और कई कतार में हैं। दुकानें बंद कर लोग दूसरे काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से छह माह से बड़े वाहनों और बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। काम को सितंबर माह में पूरा करना था लेकिन सुस्त रफ्तार के कारण अब यह नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

दतौली यमुना पुल फतेहपुर और बांदा जिले को जोड़ता है। इससे बांदा, हमीरपुर, अजयगढ़, सतना, चित्रकूट, महोबा, कबरई, रायबरेली, लालगंज, लखनऊ, कानपुर समेत प्रमुख शहरों के लिए भारी वाहन, बस, चार पहिया समेत हजारों वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। हाईवे के किनारे स्थित ढाबे, परचून, चाय, पकौड़ी, टायर रिपेयरिंग, धुलाई सेंटर सहित दर्जनों दुकानों से 200 से अधिक परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी, लेकिन पुल बंद होने के बाद ज्यादातर का व्यापार चौपट हो गया। दुकानें बंद कर लोग दूसरे काम की तलाश में भटक रहे हैं। कई परिवार मजदूरी के लिए शहर से बाहर चला गया है।
विज्ञापन


इनसेट---
43 साल पुराने पुल की हो रही मरम्मत
24 पिलरों पर खड़े दतौली पुल का निर्माण वर्ष 1972 में शुरू होकर 1980 में पूरा हुआ। साल 2018 में पुल का बुश खिसक गया, मरम्मत के बाद आवागमन सुचारू हुआ। चार साल बाद वर्ष 2022 में पुल की सड़क धंस गई। एनएचएआई ने मरम्मत कर फिर आवागमन शुरू करा दिया। पुल 43 साल पुराना होने से फरवरी में आवागमन के लिए खतरा बन गया। सेतु निगम प्रयागराज और दिल्ली से सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट सर्वे की टीम ने पुल को जर्जर घोषित कर दिया। जिला प्रशासन ने मार्च में पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। भारी वाहनों को बहुआ कस्बे से ललौली होकर चिल्ला पुल से बांदा, महोबा, कबरई, सतना समेत अन्य शहरों के लिए डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनके सुनें दास्तां
फोटो-11- कुलदीप कुमार

पवारनपुर के रहने वाले कुलदीप कुमार बहुआ के समीप बड़ी नहर के पास लकड़ी की गुमटी में पान मसाला और परचून की दुकान रखे हैं। उन्होंने बताया की पुल से वाहनों का आवागमन बंद होने से रोजगार चौपट हो गया है। अब दुकान बंद कर मजदूरी कर रहे हैं।

फोटो-12- सुशील सिंह भदौरिया

ओती के ढाबा संचालक सुशील सिंह भदौरिया ने बताया कि दतौली पुल के क्षतिग्रस्त होने और वाहनों के बंद हो जाने से ढाबा व्यवसाय ठप हो गया है। ढाबा सात महीने से बंद पड़ा है। रोजी रोटी के लाले हैं। कर्मचारी भी जा चुके हैं। वह खेती करके परिवार चला रहे हैं।

फोटो-13- पुष्पेंद्र तिवारी।
बहुआ के समीप बड़ी नहर पुल के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाने वाले पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि हाईवे पर वाहनों के आवागमन से अच्छी दुकानदारी हो जाती थी। अब बोहनी तक नहीं होती। त्योहार से पहले पुल चालू होने की उम्मीद थी जो पूरी होती नहीं दिख रही।

फोटो-14- राजा सिंह।
दतौली गांव निवासी ढाबा संचालक राजा सिंह ने बताया कि पुल बंद हो जाने से ढाबा चलाना मुश्किल हो रहा है। जून में कुछ दिन काम चालू रखा लेकिन नुकसान होने से बंद करना पड़ा। कर्मचारियों ने भी दूसरी जगह काम तलाश लिया है। अब तो परिवार चलाना मुश्किल हो रहा।

-----------------------
कोट---
यमुना नदी के दतौली पुल पर सन फील्ड मोरेर इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी काम कर रहे हैं। अभी मरम्मत का काफी काम शेष है। सितंबर तक काम पूरा होना था लेकिन अब यह नवंबर तक चलेगा।
- आयुष्मान कुमार, इंजीनियर, एनएचएआई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed