फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   High school student's body found hanging in her home

Fatehpur News: घर में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव

Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
High school student's body found hanging in her home
जाफरगंज। हाईस्कूल की छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। खेत से लौटे परिजन ने शव देखा तो बदहवास हो गए। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। परिजन छात्रा की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। परिजन सुबह गेहूं काटने खेत गए थे। करीब 10 बजे लौटने पर किशोरी घर में नहीं मिली। तलाश के दौरान कच्ची कोठरी में धन्नी से साड़ी के फंदे पर उसका शव लटका मिला जिसे देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता गुजरात के एक जिले में नौकरी करते हैं और करीब चार साल बाद एक माह पहले ही घर लौटे थे। पिता के अनुसार बेटी की मानसिक हालत काफी समय से ठीक नहीं थी। किशोरी चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि पिता ने बेटी की मानसिक स्थिति खराब होने की बात कही है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि छात्रा की शादी उसकी मर्जी के बिना तय कर दी गई थी। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed