{"_id":"58a747744f1c1b941ad84f2c","slug":"high-alert-for-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए हाई अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए हाई अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों का सामान खंगालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा को लेकर रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन में हाईअलर्ट घोषित किया है। चौबीस घंटे आरपीएफ और जीआरपी को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। टीमों ने शुक्रवार को कई बार औचक चेकिंग अभियान चलाया है।
रेलवे डीजी गोपाल गुप्ता के निर्देश पर शाम को जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन खंगाला। मेटल डिटेक्टर लेकर टीमें यात्रियों के सामान खंगाले। संदिग्ध फोर्स के अचानक चौकन्ना होने से इधर उधर कन्नी काटते दिखे। स्टेशन परिसर के पैदल पुल और टैक पर फालतू बैठने वालों से पूछताछ की गई। स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों का भी निरीक्षण किया गया है। प्लेटफ ार्म के शौचालय, आरक्षण केंद्र, प्रतीक्षालय में लोगों को चेक किया गया।
इन दिनों रेलवे पटरियों से होने वाली छेड़छाड़ में आतंकी गतिविधियां सामने आई है। संयुक्त टीम ने विभागीय कर्मचारियों के साथ रेलवे पटरियों का जायजा लिया। एक्सप्रेस व ट्रेनों के स्टॉपेज होने पर सुरक्षा परखी। आरपीएफ कंपनी कमाण्डर रामबहादुर, जीआरपी एसओ समरबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार गुप्ता, एसआई दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार पांडेय, एसआई संजीव कुमार,एसआई दुर्रविजय सिंह, एसआई कृष्णचंद तिवारी मौजूद रहे। जीआरपी एसओ समरबहादुर सिंह का कहना था कि शनिवार को डाग स्क्वायड टीम आकर सुरक्षा देखेगी। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले पहले से रेकी करते हैं। इसके कारण ही पहले से रेलवे फोर्स उच्चाधिकारियों के आदेश पर चौकन्ना है।