फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Henchman of ganja smuggler shot

Fatehpur News: गांजा तस्कर के गुर्गे को मारी गोली

Thu, 21 Sep 2023 11:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
Henchman of ganja smuggler shot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फतेहपुर। मुफ्त में गांजा न देने पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांजा तस्कर के गुर्गे को शातिर गोली मारकर भाग निकला। कुछ लोगों ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी गोली मारने ने धमकी दी। घटना से इलाकाई लोग दहशत में आ गए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरानपुर निवासी नईम (45) घर के बाहर बैठा था। नईम की पत्नी अफसाना ने बताया कि पनी मोहल्ला निवासी सैफी घर पहुंचा। पति से गांजा मांगने लगा। पति ने रुपये की मांग की। इसी दौरान तमंचा निकालकर पति पर फायर कर दिया। गोली पति के दाहिने आंख पर लगी। घटना देखकर इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को गोली मारने की धमकी देकर सैफी तमंचा लहराते हुए भाग निकला। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद घायल को कानपुर रेफर किया। कार्यवाहक कोतवाल रामनरेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन






इनसेट

गांजा तस्कर के लिए 10 साल से पति कर रहा काम

घायल नईम के पत्नी व परिजनों ने बताया कि नईम पिछले करीब 10 साल से चर्चित गांजा तस्कर डब्बू के लिए कम कर रहा है। डब्बू इलाके में कई जगहों पर गांजा बिकवाता है। इन दिनों गांजा तस्कर ने अपने साले को पूरी कमान दे रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टरमाइंड डब्बू खुद को बीमार बताता है। परिजनों ने जिला अस्पताल में गांजा तस्कर डब्बू के खिलाफ हंगामा भी किया। उसे पकड़ने की मांग की है। पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मिलीभगत से ही सालों से इलाके में डब्बू गांजा तस्करी कर रहा है। आरोपी सैफी कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed