{"_id":"6455089cf90cdef658025494","slug":"hemu-murder-case-exercise-to-solve-the-mystery-with-mobile-number-fatehpur-news-c-12-1-217789-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमू हत्याकांड: मोबाइल नंबर से गुत्थी सुलझाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमू हत्याकांड: मोबाइल नंबर से गुत्थी सुलझाने की कवायद
Fri, 05 May 2023 07:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 05 May 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
खागा। मतदान की व्यस्तता में दिवंगत कारोबारी की पत्नी हेमू हत्याकांड की दो दिन से जांच ठंडे बस्ते में पड़ी थी। मतदान ड्यूटी के बाद पुलिस ने फिर से जांच शुरू की है। पुलिस की जांच फिलहाल एक अंजान मोबाइल नंबर पर आधारित है। उस नंबर से मृतका के परिवार के सदस्यों की रात में कई बार बातचीत हुई है। सर्विलांस टीम अब नंबर चलाने वाले की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट की रहने वाली हेमू गुप्ता पत्नी स्व. मनोज की 30 अप्रैल की रात घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतका के प्रतापगढ़ निवासी भाई विनय केसरवानी ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रापर्टी के विवाद में हेमू की सास शांति देवी, पुत्रियों मीना केसरवानी, बीना केसरवानी व मीना, बीना के पति, बीना के कौशांबी निवासी दामाद विनय, सुपर मार्केट के दुकानदार खागा के दुर्गा सोनी पर आरोप है।
सातों के मोबाइल सीडीआर की जांच में बीना, कौशांबी के विनय और दुर्गा सोनी के बीच 30 अप्रैल की रात बातचीत होना सामने आया है। इसके साथ तीनों की एक अंजान नंबर पर बात हुई है। पुलिस को अंजान नंबर की पुख्ता जानकारी नहीं हो पा रही है। सर्विलांस सेल ने मोबाइल का नंबर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी को भेजा है। अंजान नंबर कब और किसके नाम पर एक्टिव होने की जानकारी मांगी है। इससे हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जुड़ सकती है।
विज्ञापन
पुलिस ने परिवार के प्रयागराज में रहने वाले कुछ लोगों को शुक्रवार दोपहर पूछताछ और बयान दर्ज कराने को बुलाया था लेकिन वह आ नहीं सके हैं। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। नामजदगी में कई आरोपी बनाए गए हैं। कड़ी से कड़ी जुड़ने के बाद ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।