फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Heavy vehicles banned on Kishanpur-Dadon overbridge

Fatehpur News: किशनपुर-दादों ओवरब्रिज पर भारी वाहन प्रतिबंधित

Sun, 26 Feb 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 26 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles banned on Kishanpur-Dadon overbridge
फतेहपुर/किशनपुर। किशनपुर-दादों के यमुना ओवरब्रिज पर कई महीनों से लोग आना-जाना कर रहे हैं। खागा एसडीएम मनीष कुमार शनिवार सुबह दादों ओवरब्रिज पहुंचे और जेसीबी से बोल्डर डलवाकर रास्ता बंद कर दिया। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

किशनपुर-दादों पर यमुना नदी के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण हो चुका है। पुल के दोनों ओर सड़क पर मिट्टी पुराई के साथ पत्थर डालने का काम होना है। यमुना नदी पर पुल बनने के बाद से ही आसपास के लोगों ने आना-जाना शुरू कर दिया था। इससे बांदा की राह आसान हो गई। लेकिन इस पुल से मौरंग और भारी वाहनों ने भी आना-जाना शुरू कर दिया। इस पर एसडीएम मनीष कुमार ने शुक्रवार शाम को बैरिकेडिंग करके रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बावजूद रात में मौरंग लदे ट्रकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आवागमन शुरू कर दिया। इस पर एसडीएम शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और जेसीबी से बोल्डर डालकर आधा रास्ता बंद कराया। खागा एसडीएम मनीष कुमार ने बताया पुल में बड़े वाहनों और ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए ये व्यवस्था की गई है। सिर्फ पैदल और बाइक सवार यहां से निकल सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार शील ने बताया कि मार्च के अंत तक मिट्टी पुराई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फैक्ट फाइल
लंबाई-1033 मीटर
लागत-91 करोड़ 86 लाख 70 हजार
कुल पिलर 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed