फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hearing on Abunagar religious place dispute today

Fatehpur News: आबूनगर धार्मिक स्थल विवाद पर सुनवाई आज

Sat, 30 Aug 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Abunagar religious place dispute today
फतेहपुर। बीते 15 दिनों से चल आ रहे आबूनगर स्थित धार्मिक स्थल (मंदिर-मकबरा) के विवाद की सुनवाई शनिवार को सिविल कोर्ट में होगी। इसमें दोनों अपने-अपने दावों संबंधित कागजात प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे मामले में कोई नया मोड़ भी आने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि धार्मिक स्थल पर दावे को लेकर बीती 11 अगस्त को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की गई थी। मामले में पुलिस ने 10 नामजद व 150 अत्ज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से ही मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्कता बरते हुए है। धार्मिक स्थल पर लगातार फोर्स तैनात है। इसी मामले में शनिवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

इस दौरान हाईकोर्ट के धुरंधर अधिवक्ताओं के भी मौजूद रहने की संभावना है। ऐसे में दो पक्षों की ओर से जोरदार दलीलें रखी जा सकती है। कुछ भाजपा नेताओं के भी पहुंचने की तैयारी चल रही है। स्थिति को भांपते हुए आबूनगर, कचहरी व शहर की मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस पोर्स भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर पालिका कराएगा बैरिकेडिंग
विवादित स्थल पर फिलहाल पुलिस की बैरिकेडिंग लगी हुई है। जल्द ही नगर पालिका की ओर से स्थायी बैरिकेडिंग लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हाल ही में पालिका की एक टीम भी आबूनगर पहुंची थी। पालिका अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed