फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health

फतेहपुरः डॉक्टरों की गैरहाजिरी का मामला उटा

Sat, 27 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
health
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पर्यटन और संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह और प्रयागराज मंडल के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल कोरी ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अस्पतालों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठा। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी श्रुति और सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय को डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए कहा। अमर उजाला में 23 अगस्त से लगातार यह मामला उठाया जा रहा था।
विज्ञापन

जनपद के सभी शहरी इलाकों में जाम की समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए सभी ईओ को पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए। दपसौरा, हसवां, जहांगीर नगर, बकेवर(04) में निर्माणाधीन सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए कहा। कहा कि निर्माणाधीन कार्यों की जिला स्तरीय समिति का गठन कर टीएसी जांच कराई जाए। इसके बाद हैंडओवर किया जाए। बैठक में सड़कों को गड्डामुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक के बाद मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां डायलिसिस सेवा, जनरल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद भिटौरा के रारा चांदपुर गौशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मलिन बस्ती में सहभोज किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, विधायक विकास गुप्त, कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल और जय कुुमार जैकी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed