{"_id":"585194a54f1c1b686f64b850","slug":"he-went-three-trucks-on-the-highway-the-driver-helper-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तीन ट्रक भिड़े, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर तीन ट्रक भिड़े, चालक-खलासी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीन ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इससे एक वाहन के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका।
हाईवे चौराहे पर गिट्टी लदा ट्रक लखनऊ बाईपास की ओर मुड़ रहा था। उसी ट्रक में बनारस से भाड़ा लेकर कानपुर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर जा टकराया। उसके पीछे कानपुर की ओर से आ रहा एक और ट्रक अनियंत्रित होकर भिड गया। दोनों ट्रकों के बीच फंसे बनारस से कानपुर जा रहे ट्रक के चालक मदन शर्मा और खलासी राधे निवासी नौबस्ता कोतवाली खागा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों के प्रयास से चालक व खलासी को घायल हालत में बाहर निकाला गया।
टीएसआई शैलेंद्र सिंह ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भिड़ंत के बाद हाइवे पर वाहनों की कतारें लगने लगी। छोटे वाहन एक किनारे से पुलिस ने गुजारे, लेकिन ट्रकों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। बाकरगंज चौकी पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाई। क्रेन से क्षतिगस्त वाहनों को हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि जल्द से जल्द कोशिश कर यातायात बहाल कराया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।