फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He had a key, take off the second bike

एक ने लगाई चाबी, दूसरा बाइक ले उड़ा

Mon, 15 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
He had a key, take off the second bike
सिविल लाइन पथरकटा चौराहे के पास नर्सिंग होम संचालक की शनिवार रात करीब सवा दस बजे बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कै मरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर और वीडियो फुटेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पथरकटा चौराहे के पास डॉक्टर शिवप्रकाश मौर्या नर्सिंग होम संचालित करते हैं। उनकी बाइक नर्सिंग होम के बाहर रात को खड़ी थी। तभी एक जैकेट पहने युवक मोबाइल पर बातचीत करते हुए बाइक के पास टहल रहा था। आसपास किसी को न देखने के बाद बाइक के पास पहुंचा। बाइक का लॉक मास्टर चाबी से खोलकर आगे चला गया। कुछ सेकेंड में ही दूसरा शातिर पहुंच गया। उसने बाइक स्टार्ट की और तेजी से फु र्र हो गया।
विज्ञापन

 
उसके पीछे बाइक में चाबी लगाने वाले जैकेट पहने शातिर दूसरी बाइक से अपने एक और साथी के साथ निकला। नर्सिंग होम संचालक को घटना की जानकारी बाइक खड़ी न मिलने पर हुई। तब उसने नर्सिंग होम के बाहर का सीसीटीवी फुटेज देखा। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed