फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Har Har Mahadev echoed from home to the doorstep of Shiva temples.

Fatehpur News: घर से शिवालयों की चौखट तक गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 16 Feb 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev echoed from home to the doorstep of Shiva temples.
फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
फतेहपुर। महाशिवरात्रि पर घर और शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। रविवार भोर से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगीं और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

शहर के तांबेश्वर मंदिर में शनिवार शाम को रुद्राभिषेक शुरू हुआ जो मध्यरात्रि के बाद संपन्न हुआ। आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। नंदी चौराहे तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। बुलेट चौराहे से नगर पालिका की ओर मैट बिछाकर पेट के बल लेटकर दर्शन करने वालों के लिए व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। यहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र ज्वालागंज से शिव बरात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया। ललौली के थवईश्वर धाम में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में बड़ी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में दर्शनों के लिए जुटे श्रद्धालु

असोथर। कस्बे के सिद्धपीठ श्री मोटे महादेव बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जागेश्वर धाम में जलाभिषेक के साथ 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।



श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

धाता। क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। भोर में स्नान के बाद लोगों ने विभिन्न शिवालयों में विधि-विधान से पूजा की। शिवलिंग पर जौ की बाली, बेलपत्र, बेर, धतूरा, चावल, दूध और जल अर्पित किया गया। कुसुंभा, सिहारी पट्टी सहित कई गांवों में भंडारे आयोजित हुए। यहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।





बाड़े बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक

जहानाबाद। महाशिवरात्रि पर कस्बे के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने प्राचीन सिद्ध धाम श्री राजराजेश्वर बाड़े बाबा मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके साथ बलखंडेश्वर बाबा, कालेश्वर महादेव और सिद्धेश्वर बाबा मंदिरों में भी भोर से पूजा-अर्चना का सिलसिला देर तक चलता रहा।





हर-हर महादेव के जयकारे के साथ निकली शिवबरात

बिंदकी। महाशिवरात्रि पर नगर शिवमय रहा। दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम को भगवान शिव की बरात निकाली गई। बरात छिपहटी स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नहर रोड स्थित शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। विभिन्न मंदिरों में दिनभर प्रसाद वितरण होता रहा।



श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हुसैनगंज। महाशिवरात्रि पर गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भिटौरा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद घाटों पर स्थित शिवलिंगों पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।



हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

खागा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में आस्था की भीड़ जुटी। भक्त पूजन सामग्री लेकर शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंझिलगांव स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के पास भंडारे और मेले का आयोजन हुआ।



भोर से शुरू जलाभिषेक, देर रात तक चला

जाफरगंज। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार और विश्व कल्याण की कामना की। भरथरी शिव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर धाम, अर्जलेश्वर मंदिर, भोगनाथ बाबा धाम और नंदेश्वर मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना होती रही।




गूढ़ेश्वर धाम में भक्तों ने किया जलाभिषेक

अमौली। तिरहार क्षेत्र के चांदपुर में नोन नदी किनारे स्थित गूढ़ेश्वर धाम में भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। भगवान शंकर को बेलपत्र, बेर, पुष्प, भांग और धतूरा अर्पित किया गया।

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17-जहानाबाद के राजेश्वर बाड़े बाबा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed