फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hanuman Janmotsav celebrated with fondness in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Wed, 12 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav celebrated with fondness in the district
हनुमान जन्मोत्सव पर वर्मा चौराहा के पास सुंदरकांड का पाठ करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
 गीत संगीत और आस्था के साथ जिले में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। जगह-जगह हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड और भजन कीर्तन के आयोजन हुए। भक्तों ने शर्बत, हलुआ और पूड़ी सब्जी का भंडारा किया।       
विज्ञापन



शहर के मुराइनटोला हनुमान मंदिर, चौक हनुमान मंदिर, पटेलनगर स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने सुंदर कांड का पाठ किया और हनुमान चालीसा गाया व आरती की।  देवीगंज में विनय गुप्ता, अमित त्रिपाठी, पिंटू मिश्रा, शारदा तिवारी, राजू गुप्ता, अजय लोधी, सोनू लोधी, सुरेंद्र मौर्या, गोलू पांडेय, राजकुमार ने सबको हलुआ का प्रसाद वितरित किया। ढोढ़ियाही जीटी रोड के पास अंजनी धाम में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। कृष्ण बिहारी नगर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। आदर्श सुंदर कांड समिति के आचार्य उमेश कुमार द्विवेदी ने पूजा कराई। इस मौके पर राजेश पांडेय, मनोज द्विवेदी, अनिल सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश दीक्षित, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिंह, लल्लूराम पांडेय व शिवशरण शुक्ला मौजूद रहे। बड़ा शिवाला जीटी रोड में भक्त मुकेश गुप्ता, प्रभाकर दीक्षित, राजेश गुप्ता, गोरेलाल, अनंतराय श्रीवास्तव, मनोज साहू, शैलेंद्र अल्टर, राजू श्रीवास्तव आदि भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। आचार्य पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि हनुमान माता अंजनी और वानर राज केसरी के पुत्र हैं।
विज्ञापन



वह भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार माने जाते हैं।  भगवान शिव के इस ग्यारहवें अवतार ने वानरदेव के रूप में पृथ्वी में भगवान श्री राम की भक्ति और राम कार्य सिद्धि करने के लिए अवतरित हुए थे। आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि हनुमान जी ने अपने बल एवं बुद्धि से कई असंभव कार्यों को चुटकी में पूर्ण कर दिया था। हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे इसलिए इन्हें जनेऊ भी पहनाई जाती है। हनुमान जी की मूर्तियों पर सिंदूर और चांदी का वर्क चढ़ाया जाता है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed