फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hangama on woman death

Fatehpur News: प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, मायके पक्ष का हंगामा

Sat, 12 Apr 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
hangama on woman death
फतेहपुर। प्रसव दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने गुरुवार रात को नवविवाहिता की सास का मरणासन्न कर दिया। सास को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के पिता ने दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

राधानगर थाने के केवई गांव निवासी सूरज पासवान के बेटे नीरज की शादी एक साल पहले हुसैनगंज थाने के मंसूरमोधनपुर गांव निवासी भोला की बेटी प्रेवा (25) से हुई थी। गुरुवार को प्रेवा को प्रसव पीड़ा होने पर ढकौली के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्रेवा के पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। प्रसव के दौरान प्रेवा ने मृत नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन

प्रेवा की हालत बिगडने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बेटी की मौत होते मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने प्रेवा की सास सोमवती (49) की जमकर पिटाई कर दिया। घायल सास को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में युवती के पिता भोला ने बताया कि छह अप्रैल को सास सोमवती और पति ने दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी को पीटा था। इससे बेटी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सास और पति ने अस्पताल में भर्ती कराया। नर्स ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा, तो उसे घर ले आए। 10 अप्रैल को दोबारा हालत बिगडने पर गांव की ही आशा कार्यकर्ता संगीता देवी के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां दोपहर तीन बजे उसकी बेटी की मौत हो गई। राधानगर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

..इनसेट..
दोनों पक्षों के लोग जिला अस्पताल में हुए आमने-सामने
युवती की मौत से आक्रोशित मायके पक्ष के लोग सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचने लगे। युवक पक्ष के लोग महिला से मारपीट की सूचना पर अस्पताल पहुंचे। घायल महिला की स्थिति गंभीर देखकर नाराजगी दिखी। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हुए। किसी तरह से मामला शांत कराया गया। मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस में युवक को बुलाने को लेकर अड़े रहे। उनकी मांग रही कि प्रेवा का शव लेने युवक स्वयं पहुंचे। युवक मां के साथ मारपीट से भयभीत होकर मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम करीब साढ़े सात बजे मायके पक्ष के लोग शव को लेकर गांव मंसूरमोधनपुर लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed