{"_id":"611c09418ebc3e42c05e4378","slug":"hadsa-fatehpur-news-fatehpur-news-knp646700538","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से डीसीएम चालक की मौत
विज्ञापन
अल्लीपुर। नशे में डीसीएम चालक का तालाब किनारे पैर फिसल गया। तालाब में डूबने से चालक की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां थाना क्षेत्र के रैना के मजरे धमईखेड़ा निवासी अंकुल (30) डेरी वाहन चलाता था। करीब एक माह से छुट्टी पर चल रहा था। वह गांव किनारे शराब ठेके पर दोपहर को गया था। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे तालाब किनारे टहलते देखा। तभी पैर फिसल जाने से डूब गया।
ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव निकाला गया। मृतक की शादी तीन वर्ष पहले ललौली थाना क्षेत्र के रुरवा गांव में किरन के साथ हुई थी। मृतक के एक बेटा यस (2) है। किरण पांच माह की गर्भवती है। वह कई दिनों से मायके में है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।