फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदले के लिए दो साल इंतजार: चुनौती दी थी बहन की शादी के बाद मारेंगे, पीट-पीटकर ली जान, फिर किया निर्वस्त्र

Sun, 05 Feb 2023 07:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
fatehpur massacre, Challenged to kill sister after her marriage, beat her to death
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले के विजयीपुर में स्कूल बस चालक हत्याकांड की वजह दो साल पुरानी अदावत बताई जा रही है। सगे भाइयों ने दो साल पहले बस चालक को खुली चुनौती दी थी कि बहन की शादी होने के बाद उसे मौत के घाट उतार देंगे। पुलिस ने मामले में महिला और उसके दो बेटों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।



एक को गिरफ्तार किया है। मृतक परिवार के लोग सहमे हैं। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती की गई है। किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी राजेंद्र उर्फ रज्जन तिवारी एक प्राइवेट स्कूल बस के चालक थे। वह शुक्रवार रात घर लौट रहे थे। रास्ते में अशोक के दरवाजे पर अलाव तापने लगे।

वहां गांव के सगे भाई रामलखन और शिवलखन पहुंचे। पीछे से राजेंद्र पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद पीट-पीटकर राजेंद्र को मार डाला। हत्याकांड के बाद निर्वस्त्र कर गलत हरकत की। पूरे गांव में चीखते रहे। आरोपी भाइयों को उनकी मां सरस्वती उकसाती रही।

fatehpur massacre, Challenged to kill sister after her marriage, beat her to death
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

मृतक के भाई विमलेश ने बताया कि घटना की सूचना पर भाई को बचाने पहुंचा था। आरोपियों ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया था। वह जान बचाकर घर पहुंचा। कुछ देर बाद परिवार और पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए। उनके साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन देर हो चुकी थी।

fatehpur massacre, Challenged to kill sister after her marriage, beat her to death
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

रंजिश की वजह बनी दीवार
करीब दो साल पहले हत्यारोपियों की पड़ोस में बनी दीवार ढह गई थी। दीवार में दबकर उनकी भैंस की मौत हो गई थी। भैंस की मौत का मुआवजा मांग रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तभी दोनों भाइयों ने धमकी दी थी कि वह अपनी बहन की शादी करने के बाद रज्जन को मार डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
fatehpur massacre, Challenged to kill sister after her marriage, beat her to death
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों की बहन की 19 जनवरी को शादी थी। शादी के बाद भावना चौथी पर मायके आई थी। उसकी शुक्रवार को विदाई हुई थी। विदाई की रात ही आरोपियों ने रज्जन को मार डाला। सीओ संजय सिंह ने बताया कि आरोपी रामलखन को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा  रही है।

विज्ञापन
fatehpur massacre, Challenged to kill sister after her marriage, beat her to death
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

मौत के बाद भी लाठी डंडे से पीटते रहे
आरोपी भाइयों की गांव में दहशत है। विमलेश ने बताया कि भाई रज्जन को करीब 40 मिनट तक पीटते रहे हैं। मरने के बाद भी लाठी डंडे से मारते रहे। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। घटना स्थल से दोनों गांव वालों को धमकी देते निकले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed