{"_id":"612a8a748ebc3ea75b2243d9","slug":"gunshot-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6488453173","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: नलकूप पर बैठे युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों को खून से लथपथ हालत में ले गए थे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: नलकूप पर बैठे युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों को खून से लथपथ हालत में ले गए थे अस्पताल
Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हथगाम में एक युवक की नलकूप पर संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। वहीं, परिजन मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। हथगाम के शाहीपुर गांव निवासी अजमेर का 22 वर्षीय पुत्र रिंकू यादव शाम को घर से निकला था।
परिवार को आवास योजना की कालोनी मिली है। जिसके निर्माण के लिए आए सामान का हिसाब करने वह गया था। दुकानदारों को पैसा देने के बाद नलकूप पर चला गया। नलकूप में देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। जहां रिंकू को लहूलुहान हालत में देखा।
सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजन सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। मृतक के दाहिने ओर सीने में गोली लगी थी। एक तमंचा और खाली कारतूस पुलिस को मौके पर मिला।
विज्ञापन
रिंकू हेड फोन लगाए था और उसका मोबाइल पास में पड़ा था। दूसरा मोबाइल अलग पड़ा था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि छोटे फोन पर एक नंबर पर कई बार बातचीत हुई है। उधर, मृतक के बाबा बहादुर ने बताया करीब पौने आठ बजे वह शौच के लिए नलकूप के पास पहुंचे थे।
उस समय रिंकू नलकूप पर बैठा था। रिंकू से घर चलने के लिए कहा तो उसने थोड़ी देर बाद आने की बात कही थी। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।