{"_id":"58fffd58824167888f5ca9d45d17c8ec","slug":"gunje-mother-goddess-temples-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय माता दी और सांचे दरबार की जय के जयकारों के साथ
विज्ञापन
भक्तों ने देवी मंदिरों में मां की आराधना की। द्वितीय और तृतीया की तिथि
एक साथ होने की वजह से भक्तों ने मां के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी और
तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा के दर्शन किए। घरों में श्रद्धालुओं ने व्रत रख कर
देवी मइया की स्तुति की। कन्याओं को भोज कराने का भी सिलसिला शुरू हो गया
है।
रविवार को दूसरे दिन मां आदि शक्ति के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी और तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों में या देवी सर्व भूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चारण की गूंज रही।
भक्तों ने मां को श्वेत मालाएं अर्पण की और मां भगवती से जीवन में अंधकार मिटाने की कामना की। विद्यार्थियों ने भी देवी मां के स्वरूप की उपासना कर ओम ब्रह्मचारिणी दैव्ये नम: मंत्र का जाप किया।
इसी प्रकार मां चंद्रघंटा के शिख पर चंद्र और हस्त पर घंटा है। भक्तों ने चंद्रघंटा की स्तुति की। शीतला माता मंदिर, कालिका मंदिर और दुर्गा मंदिर में भक्तों ने पहुंच कर पूजा अर्चना की।